मुख्य प्रष्ट
महत्वपूर्ण कडियां
अंग्रेज़ी वेबसाईट

मु ख्य सू ची
:: विद्यालय की आधारिक संरचना ::
     हमारा विद्यालय  
     सम्पर्क करें

विद्यालय सुसज्जित है सभी तरह की मूलभूत आधारिक सुविधाओं से, ताकि विद्यार्थीयों का उचित विकास हो सके। विद्यालय मे कक्षा १ और २ मे ६ तथा कक्षा ३ से १० तक ५ वर्ग हैं! ११वीं और १२वीं मे विज्ञान, और वाणिज्य वर्ग हैं। शाला मे कुल ६० कक्षाऐं है, तथा हर कक्षा प्रेरक चित्रकला, उद्दरणो, नक्शों, लेखाचित्रों से सुसज्जित है। विद्यार्थियों की ज़रूरतों के अनुसार हर कक्षा मे फ़र्नीचर, प्रकाश एवं ताज़ी हवा का प्रावधान है।

प्रार्थना सभा, खेल कूद और अन्य गतिविधियों के लिए विशाल मैदान विद्यालय की शोभा को चार चाँद लगाता है। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की प्रायोगिक प्रवीणता के लिए आधुनिक उपकरणों से शोभित विद्यालय मे गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं इन्फ़ौर्मेटिक प्रैक्टिस विषयों की सुन्दर प्रयोगशालाऐं हैं।

शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों मे कम्प्युटर साक्षरता के लिए विद्यालय मे १२० संगणक, ब्राड्बैन्ड सुविधा सहित हमेशा उपलब्ध हैं। विद्यालय मे एस.यू.पी.डब्लू. विषय के अन्तर्गत संगीत, चित्रकला, सिलाई एवं कढाई, बिजली का काम, लकडी का काम, मिट्टी के बर्तन आदि कलाओं मे विद्यार्थीयों को पारंगत कराया जाता है। विद्यालय के ग्रंथालय मे ९,००० से भी ज़्यादा तरह तरह की विभिन्न किताबें हर वर्ग के विद्यार्थियों को सहसा पढ्ने के लिए आकर्षित करती हैं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शाला मे बास्केट बौल, वौली बौल, बैडमिन्टन आदि खेलों के लिए अलग-अलग मैदान हैं। अन्य भीतरी खेल जैसे कैरम, टेबल टेनिस, चेस आदि खेलों की भी समुचित व्यवस्था है। छोटे बच्चॊं के लिए विद्यालय प्रांगण मे विभिन्न झूले सदा ही आकर्षण का केन्द्र हैं।

विद्यालय के विभिन्न बगीचों मे सुन्दर, एवं दुर्लभ पौधे, फ़ल फ़ूल स्वर्ग का एहसास करवाते हैं, तथा शाला की सुन्दरता देखते ही बनती है।

     हमें जानें
     आधारिक संरचना
     परीक्षा विश्लेषण
     विद्यालय प्रबंध समिति
     विद्यार्थी नामांकन
     विद्यालय परिवार
     कर्मचारी रिक्तियां
     संगणकीय सुविधायें
     छायाचित्र संग्रह
     विद्यार्थी रिक्तियां
     विद्यार्थी उपलब्धियां
     शिक्षक उपलब्धियां
     क्रीडा एवं खेलकूद
     स्काऊट/गाईड/एन सी सी
     पाठ्यक्रम अति. गतिविधियां
     सृजनात्मक गतिविधियां
     शैक्षिक समितियां
     अन्य उपलब्धियां
     रा. किशोरावस्था शिक्षा कार्य.
      थिंक डॉट कॉम योजना
      भूतपूर्व छात्र
     महत्वपूर्ण कडियां
     बेलगाम को जानें
     उतकॄष्ट विद्यार्थी

Site is best viewed in Internet Explorer, 1024 X 768 resolution
:: © केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक २, बेलगाम ::